Monday, August 24, 2026
Google search engine
HomeदेशMiss Universe India 2026: 19 साल की इस खूबसूरत लॉ स्टूडेंट के...

Miss Universe India 2026: 19 साल की इस खूबसूरत लॉ स्टूडेंट के सिर सजा ताज, 52 सुंदरियों को पछाड़कर रचा इतिहास

खूबसूरती और टैलेंट के सबसे बड़े मंच ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ को अपनी नई मल्लिका मिल गई है। रविवार को जयपुर में आयोजित हुए ग्रैंड फिनाले में केरल की रहने वाली 19 वर्षीय केजिया लिज मैजो ने अपनी खूबसूरती और जबरदस्त आत्मविश्वास का जलवा बिखेरते हुए यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है। पूरे देश से आईं 52 बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड फाइनलिस्ट को पछाड़ते हुए केजिया ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस शानदार जीत के बाद अब वह इसी साल नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है।

कौन हैं नई मिस यूनिवर्स इंडिया केजिया लिज मैजो?
ताज जीतने के बाद हर कोई केजिया के बारे में जानने को बेताब है। केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली केजिया लिज मैजो महज 19 साल की हैं और फिलहाल लॉ (कानून) की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम है। इससे पहले साल 2025 में उन्होंने ‘मिस टीन इंटरनेशनल’ में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं। इस कड़े और रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश ने पहली रनर-अप का खिताब जीता, जबकि गुजरात की अनुश्री सतवलेकर दूसरी रनर-अप घोषित की गईं।

जजों के पैनल में शामिल थीं ये दिग्गज हस्तियां
इस साल का मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का फिनाले कई मायनों में बेहद खास रहा। इस भव्य आयोजन की अगुवाई खुद 1994 में भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनीं सुष्मिता सेन ने की। उनके अलावा जजों के इस प्रतिष्ठित पैनल में पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया सेलिना जेटली (2001) और उर्वशी रौतेला (2015) जैसी दिग्गज हस्तियां भी शामिल थीं। इसके साथ ही रिया सिंघा (मिस यूनिवर्स इंडिया 2024), फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर, एंटरप्रेन्योर विशा लाधिया, मिस चार्म 2025 एना ब्लैंको और मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. स्तुति खरे शुक्ला ने भी जजों की अहम भूमिका निभाई।

ताज जीतने के बाद केजिया ने देश से किया बड़ा वादा
इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए केजिया लिज मैजो ने कहा कि सुष्मिता सेन जैसी बड़ी आइकन और पूरे देश की शुभकामनाओं के साथ इस सफर की शुरुआत करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ देशवासियों से वादा किया कि वह ‘मिस यूनिवर्स’ का अंतरराष्ट्रीय ताज जीतकर भारत वापस लाऊंगी। वहीं, ज्यूरी में शामिल उर्वशी रौतेला ने भी पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि जब वह साढ़े 17 साल की थीं, तब सुष्मिता सेन ने ही उन्हें ताज पहनाया था। उर्वशी ने कहा कि आज सुष्मिता के साथ बैठकर पुरानी यादें फ्लैशबैक की तरह लौट आईं और केजिया के चेहरे की खुशी देखकर उन्हें अपना वह सबसे खूबसूरत पल याद आ गया।

Our Best Partners: https://uusinnettikasinot.com/ nye danske casinoer melhor horário para jogar fortune touro aviator hack apk super nopea melhores horarios fortune mouse jogos de minas que ganha dinheiro kaikki uudet nettikasinot paynplay siirto-sovellus
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments