Tuesday, August 25, 2026
Google search engine
Homeदेशदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव, 14 Flights डायवर्ट;...

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव, 14 Flights डायवर्ट; भीषण जाम में फंसे लोग

देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि पूरी रफ्तार पर ही ब्रेक लग गया। सोमवार सुबह हुई महज कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम और प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। एक तरफ जहां आसमान में खराब मौसम के कारण उड़ानों के पहिए थम गए और कई विमान हवा में भटकते रहे, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर जलभराव ने सड़कों को दरिया में तब्दील कर दिया। भारी ट्रैफिक जाम में फंसे मुसाफिर बेहाल नजर आए। मौसम विभाग ने आगे के लिए भी रेड और येलो अलर्ट जारी कर दिल्लीवासियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

आसमान में आफत, 14 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर देखने को मिला है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खराब मौसम के कारण अब तक 14 उड़ानों को उनके तय रूट से डायवर्ट करना पड़ा है, जिनमें दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनमें से 12 उड़ानों को दिल्ली से सीधे जयपुर एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया है।

घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें एयरलाइंस की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इलाके में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और आंधी-तूफान आने की पूरी संभावना है। इस विकट स्थिति को देखते हुए स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम का असर दिनभर की अन्य उड़ानों पर भी पड़ सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर इंतजार और परेशानी का सामना न करना पड़े।

पानी से लबालब सड़कें और घंटों लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे लोग
आसमान से बरसी इस आफत ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों को भी भयंकर जाम के जंजाल में धकेल दिया है। जगह-जगह हुए भारी जलभराव के चलते संगम विहार के पास एमबी रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार पूरी तरह थम गई। वायुसेनाबाद और संगम विहार के बीच तो हालात इतने खराब रहे कि लोग करीब एक घंटे तक अपने वाहनों में फंसे रहे। इसका सीधा असर साकेत कोर्ट, दफ्तरों और एयरपोर्ट जाने वाले मुसाफिरों पर पड़ा। वहीं, नोएडा में हिंडन नदी के पास नेशनल हाईवे 9 पर छिजारसी कट के पास गाड़ियों के भारी दबाव के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे नौकरीपेशा लोगों का बुरा हाल है।

Partners: https://legzo77.com/ https://lemoncasino77.com/ verde casino https://fr-casinozer.com/ https://lemoncasinomagyar.com/ nine casino wazamba https://amunra77.com/ nine casino librabet
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments