Tuesday, August 25, 2026
Google search engine
Homeदेशदेश में फैल रहे H1N1 वायरस ने बढ़ाई टेंशन? ICMR के वैज्ञानिकों...

देश में फैल रहे H1N1 वायरस ने बढ़ाई टेंशन? ICMR के वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा, जानें पूरी सच्चाई

बदलते मौसम के बीच देशभर में खांसी, सर्दी और तेज बुखार के मामलों में अचानक आई तेजी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस बीच इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) के एक खास वायरस स्ट्रेन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन, अगर आप भी इस फ्लू को लेकर खौफ में हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने इस वायरस को लेकर एक अहम जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि इससे घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने साफ किया है कि हर खांसी और बुखार का मतलब स्वाइन फ्लू नहीं होता है।

कोई नया स्ट्रेन नहीं, पूरी तरह असरदार है वैक्सीन
देश में फैल रहे इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) pdm09 वायरस (A/Missouri/11/2025) को लेकर आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कोई नया वेरिएंट नहीं है। यह वही वायरस (क्लेड 6B.1A.5a2a और सब-क्लेड D.3.1.1) है जो पिछले साल 2025 से ही भारत में मौजूद है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में फैल रहा यह इन्फ्लूएंजा स्ट्रेन मौजूदा वैक्सीन से अच्छी तरह मेल खाता है। इसका सीधा मतलब यह है कि फ्लू की जो वैक्सीन अभी उपलब्ध है, वह इस वायरस के खिलाफ पूरी तरह से कारगर है और पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करती है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है।

आराम और सही देखभाल से मिलेगी राहत
डॉक्टरों का कहना है कि मौसमी इन्फ्लूएंजा, जिसमें H1N1 भी शामिल है, अपने आप ठीक होने वाली (सेल्फ-लिमिटिंग) बीमारी है। इसके सामान्य लक्षणों में अचानक तेज बुखार आना, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस होना शामिल है। अधिकांश मामलों में बीमारी लगभग एक सप्ताह तक रहती है। अगर मरीज पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ ले रहा है और भरपूर आराम कर रहा है, तो वह तीन से चार दिनों के भीतर पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। ऐसे में तेज बुखार या सर्दी होने पर पैनिक करने के बजाय सही देखभाल पर ध्यान देना चाहिए।

किन लोगों को बरतनी चाहिए ज्यादा सावधानी?
भले ही आम लोगों के लिए यह वायरस ज्यादा खतरनाक न हो और वे आसानी से रिकवर हो जाएं, लेकिन कुछ खास वर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी गंभीर बीमारी (कोमोरबिडिटी) से जूझ रहे मरीजों में इस वायरस के कारण जटिलताएं बढ़ने का जोखिम ज्यादा होता है। अगर मरीज की सांस सामान्य चल रही है और वह होश में है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि, अगर लक्षण कम होने के बजाय बिगड़ने लगें या सांस लेने में किसी तरह की तकलीफ महसूस हो, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Partners: https://lemoncasino77.com/ lemon casino wazamba lemon casino https://lemoncasino77.com/ legzo https://lemoncasinode.com/ https://lemoncasino77.com/ f1 casino wazamba
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments