Friday, October 9, 2026
Google search engine
Homeदेशमेरे खिलाफ 45 FIR, टारगेट 100 का है… हर केस मेरे लिए...

मेरे खिलाफ 45 FIR, टारगेट 100 का है… हर केस मेरे लिए मेडल’, दिल्ली में मामला दर्ज होने पर बोले राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के आरोप में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कहा कि उनके लिए हर एफआईआर एक मेडल की तरह है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे।

मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मेरे खिलाफ 45 एफआईआर दर्ज हैं। मेरा लक्ष्य 100 एफआईआर का है। मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 एफआईआर दर्ज हों। हर एफआईआर मेरे लिए एक मेडल की तरह है।

उन्होंने कहा कि करीब 300 लोकसभा और राज्यसभा सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे लेकिन उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई। दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कहा कि वहां विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। अब इंडिया ब्लॉक के सांसद तय विरोध स्थल जंतर-मंतर पर जाएंगे और वहां बैठकर देश को बताएंगे कि ज्ञानेश कुमार देश के वैध मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं हैं और उन्होंने केंद्र सरकार के साथ मिलकर देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम यह विरोध जारी रखेंगे। चुनाव आयोग की बार-बार की गलतियां और केंद्र सरकार के इशारे पर हो रही हरकतें यह दिखाती हैं कि वे देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वे संविधान की भी परवाह नहीं करते। इसलिए, हमने तय किया है कि लोगों की आवाज पूरे देश तक पहुंचनी चाहिए। यही हमारा काम है और इसीलिए राहुल गांधी लड़ रहे हैं। लोगों के हक छीने जा रहे हैं, उसकी सुरक्षा के लिए हम कोशिश कर रहे हैं, हम डरने वाले नहीं हैं बल्कि लड़ते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी साथी जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, हम प्रदर्शन करते रहेंगे। चुनाव आयोग जो भी कर रहा है, उसके पीछे केंद्र सरकार है। इसलिए हम सभी विपक्षी दलों के नेता देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि उनका अधिकार छीना जा रहा है। जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे ऊपर कितने भी केस दर्ज किए जाएं, हम डरने और रुकने वाले नहीं हैं। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि सरकार को लगता है कि हम एफआईआर से डर जाएंगे लेकिन, हम डरने वाले नहीं हैं।

Our Best Partners: https://vironlisenssikasinot.com/ mrplay casino https://kasinopaynplay.com/ free play fishin frenzy https://luckyjetslots.com/kz/ https://vironlisenssikasinot.com/ nopea kotiutus casino viron kasinot kg time live score nettikasino zimpler
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments