Thursday, October 22, 2026
Google search engine
Homepunjabअमित शाह का बड़ा ऐलान, 2027 में पंजाब में बनेगी NDA की...

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2027 में पंजाब में बनेगी NDA की सरकार, बीजेपी और अकाली के बीच गठबंधन के संकेत

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने बड़ा ऐलान कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी। शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान ये बयान दिया है। शाह के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में शिरोमणि अकाली दल के साथ भाजपा के गठबंधन की चर्चाएं बढ़ गई है।

शाह ने अपने बयान में पंजाब के प्रति अपने दावे को दोहराया, उन्होंने कहा कि 2029 तक पंजाब से नशे का कारोबार खत्म कर देंगे। अमित शाह ने कहा- मैं परसों ही पंजाब गया था। पंजाब में आप सरकार के नेतृत्व में जिस तरह नशे का व्यापार फला-फूला है, पंजाब की जनता ने तय कर लिया है। इस बार वहां एनडीए की सरकार होने वाली है। मेरी बात याद रखना। इसके साथ उन्होंने कहा केजरीवाल कान खोलकर सुन लो। बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती है। रिजल्ट लाने पड़ते हैं। दिल्ली से हार गए। पंजाब में डेरा जमाकर वहां के मुख्यमंत्री को काम नहीं करने देते हो। वहां का काम बिगाड़ रहे हो। मेरी बात ध्यान से सुन लो, अगले चुनाव में आप का सूपड़ा वहां से साफ होने वाला है। हम 2029 तक पंजाब से नशे के व्यापार को खत्म कर देंगे।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस साल दो बार पंजाब का दौरा कर चुके है। हाल ही में अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान नशे के खिलाफ आवाज उठाने के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की थी। उन्होंने गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ऐसी आवाजों को दबाने की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इसी के साथ आपकों ये भी बता दें कि पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन करीब 24 साल पुराना था। साल 2020 में 3 कृषि कानूनों को लेकर हुए विवाद के कारण दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद दोनों दल अलग हो गए थे। जिस कारण 2022 के विधानसभा चुनाव दोनों पार्टियों ने अलग-अलग लड़ा था। चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के हिस्से 3 सीटें और बीजेपी ने सिर्फ 2 सीटें ही जीती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments