Thursday, November 19, 2026
Google search engine
Homeदेशयमन में सऊदी ने किया बड़ा हवाई हमला, फैक्ट्री पर बमबारी में...

यमन में सऊदी ने किया बड़ा हवाई हमला, फैक्ट्री पर बमबारी में 15 नागरिकों की मौत; 13 घायल

यमन के हुदैदा शहर में स्थित अल-खौलानी स्पंज फैक्ट्री पर सऊदी गठबंधन सेना के हवाई हमलों में मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। यमन के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, फैक्ट्री पर किए गए कई हवाई हमलों में अब तक 15 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह शुरुआती आंकड़ा है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया कि सऊदी सेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान यमन पर कुल 81 हवाई और मिसाइल हमले किए हैं। इन हमलों में राजधानी सना के अलावा हुदैदा, ताइज, लहज, अल-जौफ, हज्जा, मारिब और सादा प्रांतों को निशाना बनाया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, फैक्ट्री पर हमले के बाद ध्वस्त हुई इमारत के मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। हालांकि, बचाव दल को मौके पर भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण मानव अवशेष दूर-दूर तक बिखर गए हैं और कई शव बुरी तरह झुलस चुके हैं। इससे मृतकों की पहचान करने और लापता लोगों का पता लगाने में परेशानी हो रही है।

इस बीच, बुधवार को सऊदी गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने यमन के ताइज प्रांत को भी निशाना बनाया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ताइज गवर्नरेट के अल-शमायतीन जिले के बनी शैबा अल-शर्क उप-जिले में कई हवाई हमले किए गए। विमानों ने यहां के ‘सूक अल-सब्त’ यानी शनिवार बाजार क्षेत्र पर बम गिराए।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब बाब अल-मंदाब और आसपास के रणनीतिक इलाकों में हूती विद्रोहियों की पकड़ मजबूत होने की खबरें सामने आ रही हैं। सऊदी गठबंधन के ताजा हवाई हमलों के बाद यमन में तनाव और बढ़ गया है। इसका असर पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर पड़ने की आशंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments