Thursday, November 19, 2026
Google search engine
Homeदेशआजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, गुरुवार...

आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, गुरुवार को होगी सुनवाई

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए एजेंसी ने शीर्ष अदालत से तत्काल सुनवाई की मांग की है। साथ ही मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश देने की अपील भी की है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा।

ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के समक्ष मामले का उल्लेख किया। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की उन टिप्पणियों और निष्कर्षों पर सवाल उठाए, जिनमें गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध नहीं कराने और कथित दुर्भावना से कार्रवाई किए जाने का मुद्दा शामिल था।

एजेंसी ने हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत देने के आदेश पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश देने की अपील की।

सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा, “आसमान नहीं टूट पड़ेगा। उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दीजिए।” इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई। अब सबकी नजरें शीर्ष अदालत की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां हाईकोर्ट के फैसले को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े करीब 426 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई को चुनौती दी थी। उन्हें 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहा होने के तुरंत बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद वह एजेंसी की हिरासत में रहे।

मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहली नजर में माना था कि 31 अक्टूबर को आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान ईडी ने संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत जरूरी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किया था। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। अब ईडी ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments