नई दिल्ली। नेहरू युवा केंद्र, जिला उत्तर पूर्व व शाहदरा दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार एवं दिल्ली प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, विवेक विहार के सहयोग से डीटीयू सभागार में मेरा भारत- विकसित भारत@2047, युवा द्वारा- युवा के लिए विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रोफेसर अमित मुखर्जी, विशेष अतिथि नेहरू युवा केंद्र के भूतपूर्व उपनिदेशक श्री राजेश कुमार जादौन, सहायक प्रोफेसर डा. निधि व जज के रूप में सहायक प्रोफेसर डॉक्टर गगनमीत कौर, डॉक्टर अनुराग चतुर्वेदी, डॉक्टर हरलीन कौर व पत्रकार श्री ईश मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री एस के बब्बर ने की तथा संचालन कुमारी प्रिया, कुमारी महक उपाध्याय ने किया।
भाषण प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण जोश से बढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें उत्तर पूर्व जिला से कुमारी साजिया प्रथम, कुमारी कीर्ति राज द्वितीय व भूमि कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा शाहदरा जिला से कुमारी सुषमा ने प्रथम, कुमारी संजीवनी ने द्वितीय व कुमारी स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई व सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।


