Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में लम्पी स्किन बीमारी से बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण मुहिम...

पंजाब में लम्पी स्किन बीमारी से बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण मुहिम आज से

पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 25 फरवरी से लम्पी स्किन बीमारी से गौधन के बचाव के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण मुहिम शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य की तरफ से तेलंगाना स्टेट वैटरनरी बायोलाजीकल एंड रिर्सच इंस्टीट्यूट, हैदराबाद से 78. 75 लाख रुपए की लागत के साथ गोट पॉक्स वैक्सीन की 25 लाख ख़ुराकें खरीदीं गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब स्टेट वैटरनरी वैक्सीन इंस्टीट्यूट, लुधियाना की तरफ से सभी जिलों में वैक्सीन भेज दी गई है। इस मुहिम के अंतर्गत राज्य सरकार की तरफ से चलाए जा रहे केटल पौंडस और प्राईवेट गौशालाओं समेत राज्य के सभी गौधन को यह वैक्सीन मुफ़्त लगाई जायेगी।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस टीकाकरण मुहिम को सुचारू ढंग के साथ पूरा करने के लिए ज्वाइंट डायरैक्टर आर. डी. डी. एल., जालंधर को नोडल अफ़सर के तौर पर तैनात किया गया है। पंजाब पशु पालन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित करने के इलावा पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरैक्टरों के दफ़्तरों में ज़िला स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किये गए हैं। विभाग ने पशु पालकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172- 2217084 भी जारी किया है।
उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए गोट पॉक्स वैक्सीन की यह बूस्टर डोज़ तीसरी बार लगाई जा रही है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन के पुख़्ता प्रबंध करने और पशु पालकों को टीकाकरण मुहिम के फ़ायदों के बारे जागरूक करने के लिए भी कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments