गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खूब हमला बोला। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सोच-समझकर वोट देने की अपील की। उन्होंने सनी देओल के अपने संसदीय क्षेत्र में न आने को मुद्दा बनाया। मान ने कहा कि क्षेत्र को छोड़ो… सनी देओल तो संसद तक नहीं आते हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को पठानकोट पहुंचे। यहां उन्होंने गुरदासपुर से सांसद अभिनेता सनी देओल पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि आपका सांसद बॉर्डर पार जाकर नलका उखाड़ता है। मगर अपने क्षेत्र में एक भी नल नहीं लगवाया है। सनी देओल को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि यह नौ से पांच की ड्यूटी नहीं है। राजनीति 24 घंटे की ड्यूटी है। किसी को नहीं पता कब किसी बीमार मां का फोन आ जाए। यह नलका उखाड़ने वाली राजनीति नहीं है।


