Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homepunjabसरकार-व्यपार मिलनी' की नई पहल के लिए व्यापारियों और उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री...

सरकार-व्यपार मिलनी’ की नई पहल के लिए व्यापारियों और उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की व्यपारियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए पहल को कारगर साधन बताया

होशियारपुर के व्यापारियों और उद्योगपतियों ने ‘सरकार-व्यपार मिलनी’ जैसी अनूठी पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशंसा की।
व्यपार मंडल के प्रधान गोपी चंद कपूर ने इस क्षेत्र के व्यापारियों और उद्योगपतियों की भलाई के लिए उठाए गए कई कदमों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समुदाय के लंबित मुद्दों के हल के लिए ‘सरकार-व्यपार मिलनी’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति के इतिहास में यह अनोखी और अभूतपूर्व घटना व्यापारियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रही है।
अपने संबोधन में दीपक मरवाहा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए यहां आए है, जबकि पुराने शासकों ने कभी इसकी परवाह नहीं की। उन्होंने आम आदमी के कल्याण के लिए कई जन-समर्थक नीतियां शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की, जिससे विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री की सोच दूरदर्शी है और उनमें समर्पण की भावना है।

इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने फायर स्टेशन की अत्याधुनिक इमारत के निर्माण के लिए नगर निगम को 2.5 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रेलवे रोड से मौजूदा फायर स्टेशन तबदील किया जाएगा और इस स्थान का प्रयोग वाहन पार्किंग के लिए किया जाएगा, जिससे बाजार में वाहनों की भीड़ कम होगी।

इस दौरान कारोबारी तरूण चावला ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योग और व्यपार के लिए सहायक के तौर पर काम कर रही है। उन्होंने उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में पंजाब को नंबर एक राज्य बनाने के लिए पंजाब सरकार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने औद्योगिक उद्देश्यों के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

इस मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों के उपयोग के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे भूमिगत जल बचाने में मदद मिलेगी और इससे बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को उचित बनाने के लिए एक तकनीकी कमेटी का गठन किया जाएगा।

होशियारपुर इंडस्ट्रीयल एरिया के प्रधान संजीव सिंगला ने उद्योग एवं व्यापार को गति देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई अनुकरणीय पहलों के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह औद्योगिक क्षेत्र पी.एस.आई.ई.सी. को सौंप दिया गया है और एक करोड़ रुपये से जल्द ही विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन कार्यों के लिए टैंडर जारी किए जाएंगे और इस क्षेत्र का अनुकरणीय विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स से जे.एस. चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई ‘इन्वेस्ट पंजाब’ जैसी सिंगल विंडो सुविधा पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने पंजाब में उद्योग को सुविधा प्रदान करने की दूरदर्शी सोच के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से उद्योग की बढ़ती जरूरतों के लिए जिले में एक नया फोकल प्वाईंट प्रदान करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की।

मधुसूदन जैन ने कहा कि पंजाब भाग्यशाली है कि उसे भगवंत सिंह मान के रूप में दूरदर्शी मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि पहली बार लोगों को विश्वास हुआ है कि सरकार उनके लिए काम कर रही है।उन्होंने होशियारपुर के हस्तशिल्प उद्योग,जो विश्व प्रसिद्ध है से जुड़े मुद्दे उठाए।

Partners: https://lemoncasino77.com/ https://amunra-gr.com/ lemon casino free spins 2024 wazamba com casino stelario sportuna smokace https://lemoncasino77.com/ smokace nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments