Friday, June 5, 2026
Google search engine
Homepunjabलोकसभा चुनाव-2024: पंजाब में 100 से 119 साल की उम्र के 5004...

लोकसभा चुनाव-2024: पंजाब में 100 से 119 साल की उम्र के 5004 वोटर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

पंजाब में 100 से 119 साल की उम्र तक के 5004 वोटर हैं, जबकि 205 वोटरों की उम्र 120 साल से ज़्यादा है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 85 साल से ज़्यादा की उम्र वाले सभी वोटर अपने घर से ही वोट डाल सकते हैं, और इस मकसद के लिए पहले ही सभी जि़ला निर्वाचन अधिकारियों-कम-डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

सिबिन सी ने बताया कि 1 मार्च 2024 तक 100 से 109 साल की उम्र वाले 1917 पुरूष और 2928 औरतें वोटर हैं। इसी तरह 110 से 119 साल तक के 59 पुरूष और 100 औरतें वोटर हैं। इस तरह 100 से 119 साल की उम्र तक के कुल वोटरों की संख्या 5004 बनती है। इसी तरह 120 साल से अधिक उम्र वाले 205 वोटरों में से 122 पुरूष और 83 औरतें वोटर हैं। 120 साल से अधिक उम्र वाले सबसे ज़्यादा 77 पुरूष और 34 औरतें लुधियाना जि़ले में और इसके बाद 24 पुरूष और 25 औरतें फिऱोज़पुर जि़ले में हैं।

पहली बार वोट डालने वाले वोटरों संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 मार्च, 2024 तक राज्य में कुल 4 लाख 89 हज़ार 631 वोटर 18-19 साल उम्र वर्ग के हैं। इनमें 16 ट्रांसजैंडर वोटर भी शामिल हैं। जबकि 2 लाख 93 हज़ार 100 वोटर लडक़े और 1 लाख 96 हज़ार 515 वोटर लड़कियाँ हैं।

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब में कुल 2 करोड़ 12 लाख 71 हज़ार 246 वोटर हैं। इनमें 1 करोड़ 11 लाख 92 हज़ार 959 पुरूष वोटर हैं, जबकि 1 करोड़ 77 हज़ार 543 औरतें वोटर हैं। सिबिन सी ने पंजाब के समूह वोटरों से अपील की है कि वह वोट के अधिकार का बढ़-चढक़र प्रयोग करें और ‘इस वार 70 पार’ के नारे को अमली जामा पहनाएं।

Partners: stock market video games casino ohne lizenz in deutschland bingobonga testbericht casinoer med dansk licens udenlandske casinoer uden dansk licens play fishing slots sportwetten ohne deutsche lizenz online casino lizenz deutschland casino utan svensk licens trustly malta zimpler sports betting sites
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments