Saturday, June 13, 2026
Google search engine
Homepunjabविजीलेंस ब्यूरो ने राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के लिए 500 रुपये की...

विजीलेंस ब्यूरो ने राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के लिए 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

आरोपी इस मामले में पहली किस्त के रूप में 1,000 रुपये की रिश्वत पहले ही ले चुका है

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान गुरुवार को मानसा जिले के राजस्व हलका गांव बुर्ज राठी में तैनात एक राजस्व पटवारी धनी चंद को 500 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए कहा कि इस राजस्व अधिकारी को मानसा जिले के गांव भाई देसा निवासी निशान सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने उसकी जमीन से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करने के लिए 1,500 रुपये की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी मौके पर एक हजार रुपये पहले ही ले चुका है और बाकी रिश्वत की मांग कर रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी पटवारी को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 500 रुपये ले रहा था। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।
—————-

Partners: parhaat casino pelit neteller nederland paypal casino 5 euro skrill bezahlen online casino med dansk licens casinos ohne sperrdatei verovapaa pikakasino Stock Market Live: Slot by Evolution Gaming Review zimpler casino uden licens
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments