Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homedelhiभाजपा सांसदों ने दिल्ली की झुग्गी झोपड़ी और मलीन बस्तियों में सुधार...

भाजपा सांसदों ने दिल्ली की झुग्गी झोपड़ी और मलीन बस्तियों में सुधार व कल्याण के लिए आज तक कोई काम नही किया है। – अरविन्दर सिंह लवली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों के बारे में लोगों तक सच्ची जानकारी पहुचाने में सोशल मीडिया भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वालियंटर आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा की झूठी कहानियों की सच्चाई को सोशल मीडिया पर कांग्रेस की विचारधारा के अनुरुप प्रचारित करेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के प्रचार हर प्लेटफार्म करेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर लवली ने इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में 31 मार्च, 2024 को होने वाली महा रैली के लिए हुई सोशल मीडिया कमेटी की बैठक में कहा ।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व मंत्री राजकुमार चैहान, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, सुखबीर शर्मा, सोशल मीडिया चैयरमैन हिदायतुल्लाह, गीत सैठी, संदीप गुप्ता, अरुण मलिक सहित बड़ी संख्या में सोशल मीडिया वालियंटर मौजूद थे।

श्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा सांसदों ने दिल्ली के जे.जे. कलस्टरों, पुनर्वास कालोनियों, अनाधिकृत कालोनियों में सुधार व कल्याण के लिए पिछले 10 में कोई काम नही किया है केवल उनको वोट बैंक की तरह ही प्रयोग किया है । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमारे कार्यकर्ता इनकी सच्चाई को उजागर करेंगे ।

श्री लवली ने कहा कि उन्होंने कहा कि ‘‘अपने बूथ से जुड़े’’ अभियान की सफलता के बाद सोशल मीडिया टीम ने एक उदाहरण पेश किया है, आज अधिक से अधिक युवाओं को सोशल मीडिया से जुड़कर कांग्रेस की पांच न्याय की लड़ाई में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि आज के दौर में राजनीतिक दल को शक्ति प्रदान करने के लिए सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित वेबसाईट पर सोशल मीडिया वालिटंर एक यौद्धा की तरह काम करके कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को बखूबी लड़ रहे है।

भाजपा की महिला नेता व जनतंत्र एनजीओ कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुई।
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह ने जनतंत्र एनजीओ की मुखिया रेखा सहित दर्जनों भाजपा की नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कांग्रेस में शामिल होने वाली महिलाओं को कांग्रेस पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल मौजूद थी।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में श्रीमती आरती, भूवी, शहनाज, नीलम, रीतू, रमा देवी, साधना, बाॅबी, ट्वींकल, लक्ष्मी सहित सैंकड़ो महिलाएं शामिल हुईं।

Partners: bingobonga testbericht neteller credit malta nettikasinot casino uden om rofus trustly s-pankki bedste danske casino crazy time vincita online casino lizenzen hyper casino dansk casino uden rofus
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments