Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरगुरुकुल ततारपुर हापुड़ वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रम :- प्रथम दिन

गुरुकुल ततारपुर हापुड़ वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रम :- प्रथम दिन

ब्रह्मपुंज फाउंडेशन ने सहयोगी संस्था बनकर गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर, हापुड़ में चल रहे गुरुकुल महाविद्यालय के ६० वें वार्षिकोत्सव एवं आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के २०० वीं वार्षिक जयंती के वेद परायण पंचकुंडीय यज्ञ तथा वैदिक सनातन संस्कृति के समारोह में शामिल होने का सौभाग्यशाली अवसर प्राप्त हुआ, जिसमें मुख्य वैदिक धर्म संस्कृति के वक्ता के बतौर क्रांतिकारी संत स्वामी श्री शिवानंद जी के राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ओजस्वी वाणी सुनने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ, उपरोक्त कार्यक्रम को महाविद्यालय कार्यकारिणी समिति के आचार्यों,पदाधिकारियों एवं छात्रों, कार्यकर्ताओं ने बहुत ही सुन्दर, शानदार, सांस्कृतिक, अनुशासित ढंग से व्यवस्थित रूप से अति सराहनीय, प्रशंसनीय महोत्सव का आयोजन किया हुआ है।
ब्रह्मपुंज फाउंडेशन के रास्ट्रीय महासचिव गुलशन त्यागी(राजन) को द्वितीय सत्र अपराह्न कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया जो ब्रह्मपुंज फाउंडेशन परिवार के लिए सौभाग्य एवं गर्व का विषय है
इस दौरान गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त कर अन्य क्षेत्रों में कार्यरत 5 छात्रों को एवं वैदिक कन्या गुरुकुल दबथवा मेरठ की छात्राओं को वैदिक संगीत प्रस्तुति पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ श्वेता शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव गुलशन त्यागी(राजन) के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments