Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरदिल्ली में आज कहाँ कहाँ लग सकता है जाम ...

दिल्ली में आज कहाँ कहाँ लग सकता है जाम …

आज होने वाली महारैली के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी गेट पर दिल्ली पुलिस के जवान के साथ अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा। पुलिस ड्रोन के जरिये पूरे इलाके पर निगाह रखेगी।

रामलीला मैदान में आज होने वाली महारैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार, बाराखंभा रोड से गुरुनानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड से गोलचक्कर कमला मार्केट तक विवेकानंद मार्ग, हमदर्द चौक, दिल्ली गेट से गुरुनानक चौक तक जेएलएन मार्ग पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

अजमेरी गेट, कमला मार्केट के चारों ओर से गुरुनानक चौक और वीआईपी गेट के पास चमन लाल मार्ग, गुरुनानक चौक से तुर्कमान गेट तक भी यही स्थिति रहेगी। यह एडवाइजरी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगी। राजघाट चौक, मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, मिरार्ड चौक, पहाड़गंज चौक, ए-प्वाइंट और दिल्ली गेट पर सुबह से डायवर्जन रहेगा। अंतरराज्यीय बस अड्डा, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।

रामलीला मैदान में रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

महारैली के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी गेट पर दिल्ली पुलिस के जवान के साथ अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा। पुलिस ड्रोन के जरिये पूरे इलाके पर निगाह रखेगी। पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ रैली करने की अनुमति दी है। आयोजकों को पुलिस ने मध्य दिल्ली में मार्च न करने, ट्रैक्टर-ट्रॉली व कोई हथियार नहीं रखने के लिए कहा है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मैदान के पास यातायात और पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी। रैली की अनुमति है, लेकिन डीडीयू मार्ग पर धारा 144 लागू रहेगी, जहां राजनीतिक दलों के कार्यालय स्थित हैं। यहां किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अर्धसैनिक बलों की लगभग एक दर्जन कंपनियां रामलीला मैदान और डीडीयू मार्ग सहित मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में तैनात की जाएंगी। रैली में 20 हजार लोगों को आने की इजाजत है। हालांकि, आप ने रैली में एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments