Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा चंडीगढ़ प्रैस क्लब का...

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा चंडीगढ़ प्रैस क्लब का दौरा

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज चंडीगढ़ प्रैस क्लब के अधिकारियों की सालाना चयन के सम्बन्ध में चंडीगढ़ प्रैस क्लब का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने क्लब द्वारा अधिकारियों की चयन के लिए पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाने की सराहना की।

सिबिन सी ने पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रैस की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वह निर्वाचन आयोग की आँखों और कानों के तौर पर काम करें, जिससे पंजाब भर में आदर्श चुनाव आचार संहिता के दिशा-निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने को सुनिश्चित बनाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों को आदर्श चुनाव आचार संहिता की किसी भी उल्लंघना की रिपोर्ट करने के लिए ‘सी-विजिल’ एप्लीकेशन संबंधी नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग देने के लिए कहा।

इस दौरान मौजूद पत्रकारों द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मीडिया-कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट के द्वारा वोट डालने की सुविधा देने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की गई और सिबिन सी द्वारा प्रैस क्लब का दौरा करने के लिए धन्यवाद किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments