सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला को डायन बताकर लोगों ने हाथ पर गर्म लोहे को रख दिया. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गांव के चवर में मौके पर मौजूद लोग महिला के हाथों पर गर्म लोहे को रखकर चलने को मजबूर करते हैं. डायन होने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है. मामला बसंतपुर थाना के कुकुमपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि गांव में अचानक एक बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद महिला के पड़ोसियों ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए बच्चों की मौत का जिम्मेदार उस महिला को ठहरा दिया. डायन होने की सजा देने के लिए पड़ोसियों ने महिला को पकड़ कर एक सुनसान जगह लेकर गए, फिर तालिबानी सजा देते हुए एक लोहे के टुकड़े को गर्म किया और हाथ पर रखकर प्रताड़ित करने लगे. इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. पीड़िता ने इस मामले में तरैया थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने 9 नामजद सहित 20 से 30 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके साथ ही महिला ने सारण डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है।


