Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabअरविंद केजरीवाल 16 से पंजाब में करेंगे प्रचार, अमृतसर में सीएम भगवंत...

अरविंद केजरीवाल 16 से पंजाब में करेंगे प्रचार, अमृतसर में सीएम भगवंत मान के करेंगे रोड शो

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 16 मई से पंजाब में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। गुरुवार को केजरीवाल अमृतसर में मेगा रोड शो निकालेंगे।

Arvind Kejriwal Road show in Amritsar on May 16

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। सबसे पहले वह अमृतसर पहुंचेंगे और यहां से पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल करीब दो माह बाद पंजाब आ रहे हैं। 21 मार्च को शराब नीति मामले में ईडी ने उनको गिरफ्तार किया था। इससे पहले 11 मार्च को वह पंजाब आए थे और मोहाली में संसद में भगवंत मान कैंपेन की शुरुआत की थी।

जानकारी के मुताबिक वह गुरुवार को शाम 6 बजे अमृतसर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस रोड शो में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेकेंगे और पूजा करेंगे जेल में रहने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल से दो बार मुलाकात की थी और पंजाब समेत अन्य राज्यों के राजनीतिक माहौल के बारे मे उनको जानकारी दी थी। जब से वह जेल से बाहर आए हैं, वह दिल्ली के साथ ही पंजाब नेताओं से भी मिल रहे हैं। उनके दौरे के लिए पंजाब आप ने कमर कस ली है और पार्टी रोड शो की तैयारियों में जुट गई है।
Partners: https://amunraitalia.com/ nine casino legzo lemon casino librabet lemon casino lemon casino https://amunrafr.com/ stelario https://amunraitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments