Saturday, April 18, 2026
Google search engine
Homeक्राइमराजधानी से फरवरी में गायब होते हैं सबसे ज्यादा लड़के-लड़कियां, वजह जान...

राजधानी से फरवरी में गायब होते हैं सबसे ज्यादा लड़के-लड़कियां, वजह जान हो जाएंगे हैरान

दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला पुलिस ने पिछले चार महीने में अंतरराज्यीय अभियान चलाकर 126 बच्चों को ढूंढा है। इनमें कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जो छह-सात साल से गायब थे और विभिन्न थानों में उनकी गुमशुदगी दर्ज थी।

दिल्ली में फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा लड़के, लड़कियां गायब होते हैं। फरवरी में गायब होने का कारण वैलेंटाइन डे है। इस दिन महिला या पुरुष दोस्त से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने के बाद लड़के-लड़कियां घर छोड़कर चले जाते हैं।

दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला पुलिस ने पिछले चार महीने में अंतरराज्यीय अभियान चलाकर 126 बच्चों को ढूंढा है। इनमें कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जो छह-सात साल से गायब थे और विभिन्न थानों में उनकी गुमशुदगी दर्ज थी। शाहदरा जिले की कमान संभालते ही पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने पीडि़त परिवारों को खुशियां लौटाने का फैसला किया।

उन्होंने जिले के एएचटीयू प्रभारी सुरेन शर्मा की देखरेख में एएसआई परमानंद, हवलदार अरुण,  निर्देश, राजदीप और अन्य की पुलिस टीम ने पूरे देश में अंतरराज्यीय स्तर पर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 15 जनवरी से लेकर 15 मई तक देश भर से कुल 126 लापता बच्चों, व्यक्तियों का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि यूपी से 11, हरियाणा, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, जम्मू कश्मीर व राजस्थान से एक-एक बच्चे को ढूंढा गया। दिल्ली से गायब हुए बाकी बच्चे दिल्ली-एनसीआर में ही मिले।
125 बच्चों में से 37 लड़कियां और 31 लड़के थे। शेष 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति हैं। कुल 23 बच्चे 14 साल से कम उम्र के है और 45 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार,  125 बच्चों में से 64 शाहदरा जिले से गायब हुए थे। बाकी दिल्ली के दूसरों क्षेत्रों से गायब हुए थे

  • एएचटीयू/एसएचडी के इंस्पेक्टर सुरेन शर्मा की टीम ने 15 मई को 4 बच्चों व व्यक्तियों को बरामद किया है। इन सबको तलाश करने पर 20-20 हजार रुपये का इनाम था।

फरवरी माह में 20 लड़के लड़कियां हुए गायब
शाहदरा जिले के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहदरा जिले से जो लड़के व लड़कियां गायब हुए हैं और पिछले चार महीने में जो मिले है उनसे पूछताछ में पता लगा है कि ज्यादातर लड़के-लड़कियांं फरवरी महीने में वेलेंटाइन वाले दिन गायब होते हैं। ये झगड़ा होने पर दिल्ली या फिर घर छोड़कर जाते हैं। वर्ष 2024 में फरवरी महीने में ही 20 लड़के, लड़कियां गायब हुए थे।

Partners: f1 online casino lemon casino amunra amunra lemon casino https://winnerzsuomi.com/ winnerz https://wazamba7777.com/ https://amunraitalia.com/ https://ninekasyno.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments