Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनदीपिका के बेबी बंप को बताया नकली, आलिया ने दी प्रतिक्रिया, सपोर्ट...

दीपिका के बेबी बंप को बताया नकली, आलिया ने दी प्रतिक्रिया, सपोर्ट में उतरीं अभिनेत्रियां

जब से दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा सोशल मीडिया अकाउंट पर की है, तभी से लगातार अभिनेत्री को लेकर नाकारत्मक बातें सोशल मीडिया पर आ रही हैं। इस बात को लेकर अब दीपिका के सपोर्ट में आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और बाकी अभिनेत्रियां उनके सपोर्ट में उतरी हैं।

Alia Bhatt REACTS to Trolls Shaming Mom to be Deepika Padukone Baby Bump fake Post Goes Viral on social media

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका और रणवीर सिंह का यह पहला बेबी है, जिसका जन्म सितंबर में होगा। इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी सिक्योरिटी को लेकर अब आलिया भट्ट के अलावा पूजा भट्ट और बाकी अभिनेत्रियों ने भी आवाज उठाई है।

दीपिका के बेबी बंप को बताया नकली
दीपिका और रणवीर जल्द ही पेरेंट बनने वाले हैं। दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा 29 फरवरी को की थी, तभी से अभिनेत्री सुर्खियों में बनी हुई हैं। 20 मई 2024 को मुंबई लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग में दीपिका ने भी वोट देकर अपना देश के प्रति फर्ज पूरा किया। जब दीपिका वोटिंग के ली गई थीं तो उनका बेबी बंप साफ दिखाई दिया। ऐसे में कुछ नेटिजन्स ने दीपिका को ट्रोल किया, जिन्होंने उनके (दीपिका) शरीर पर कुछ भद्दे कमेंट किए और उनके बेबी बंप को नकली भी बताया। इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर चल रही दीपिका की ट्रोलिंग को लेकर एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है।

दीपिका के सोपर्ट में उतरीं पत्रकार
दीपिका के सपोर्ट में पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ”प्रिय सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और वोट करने के लिए बाहर निकलीं। उन्होंने (दीपिका) कभी भी अपने शरीर और अपनी प्रेगनेंसी को लेकर किसी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मांगी है। किसी को भी इसकी इजाजत नहीं है कि वह किसी की जिंदगी के बारें में किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया दे। इसे रोकें, और अच्छे से व्यवहाक करें।

दीपिका के स्पोर्ट में पत्रकार के इस पोस्ट के बाद आलिया भट्ट ने तुरंत ही इस पोस्ट को लाइक किया। आलिया के अलावा उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और आलिया की मां सोनी राजदान ने भी पोस्ट को लाइक किया है। दीपिका के फैंस आलिया के इस स्पोर्ट के लिए अब उनकी (आलिया) सोशल मीडिया पर तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। दीपिका के फैंस अब आलिया के इस सहयोग और सहानुभूति के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “आलिया को मिली नफरत के बाद, मैं देख सकता हूं कि वह दीपिका के साथ सहानुभूति रखती हैं (हर कोई सहानुभूति रखता है लेकिन आलिया भी इन चीजों से गुजरी हैं, इसलिए मैं इससे सहमत हूं)।” एक और फैन ने लिखा, “हां, यही समय है जब उन्हें (दीपिका) सपोर्ट करने की जरूरत है, यह इतना निजी मामला है।” उम्मीद है कि बच्चा, मां (दीपिका) और पिता (रणवीर सिंह) सभी ठीक हैं और अपनी जिंदगी के हर पल का आनंद ले रहे हैं।”

Partners: https://legzo77.com/ lemon casino nine casino https://lemoncasino77.com/ hillo casino kotiutus kestää casinoly verde casino lemon casino unique casino lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments