Friday, October 16, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब सरकार द्वारा विभिन्न पदों के लिए विभागीय परीक्षा 22 जुलाई से

पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न पदों के लिए विभागीय परीक्षा 22 जुलाई से

Punjab Govt Jobs 2024: Latest Government Job Vacancies in Punjab

पंजाब सरकार ने विभिन्न पदों के लिए विभागीय परीक्षाओं का एलान किया है। अधिकारियों की यह विभागीय परीक्षाएं महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सैक्टर- 26, चंडीगढ़ में 22 से 26 जुलाई, 2024 तक करवाई जाएंगी।

इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए परसोनल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सहायक कमिश्नर/ अतिरिक्त सहायक कमिशनर, आई.पी.एस अधिकारी, तहसीलदार/ राजस्व विभाग के अधिकारियों, वन विभाग के अधिकारियों, कृषि/भू संभाल/ बागबानी विभाग के अधिकारियों, पशु पालन विभाग के अधिकारियों, मछली पालन विभाग के अधिकारियों, जेल और डेयरी विभाग के अधिकारियों, सहकारिता विभाग के अधिकारियों, ब्लाक विकास एंव पंचायत अधिकारियों, एल.सी.एस, श्रम विभाग और रोज़गार विभाग के अधिकारियों और कर एंव आबकारी विभाग के साथ सम्बन्धित अधिकारियों के पदों के लिए परीक्षाएं करवाई जाएंगी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि परीक्षा देने के इच्छुक अधिकारी अपने विभागों के द्वारा 28 जून, 2024 तक सचिव, परसोनल विभाग और सचिव, विभागीय परीक्षा समिति ( पी.सी.एस.शाखा), पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ को अपने आवेदन भेज सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सीधे भेजे गए आवेदन पर किसी भी सूरत में विचार नहीं किया जाएगा। अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा और कोई रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा और इसके लिए सम्बन्धित आवेदक स्वंय ज़िम्मेदार होगा।

उन्होंने कहा कि जिस उम्मीदवार को 12 जुलाई, 2024 तक रोल नंबर प्राप्त नहीं होता, वह पी.सी.एस.शाखा के साथ ईमेल supdt. pcs@ punjab. gov. in या टैलीफ़ोन नंबर 0172- 2740553 ( पी.बी.एक्स- 4648) पर संपर्क कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments