Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabमुख्यमंत्री द्वारा प्रोबेशनर आई. ए. एस. अधिकारियों को अपनी ड्यूटी समर्पित भावना,...

मुख्यमंत्री द्वारा प्रोबेशनर आई. ए. एस. अधिकारियों को अपनी ड्यूटी समर्पित भावना, संजीदगी और पेशेवर वचनबद्धता से निभाने का न्योता

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य को अलाट किए गए 2023 काडर के प्रोबेशनर आई.ए.एस. अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन, संजीदगी, इमानदारी और पेशेवर वचनबद्धता से निभाने का न्योता दिया।

पाँच प्रोबेशनर अधिकारियों आदित्या शर्मा, सुनील, सोनम, कृतिका गोयल और राकेश कुमार मीना ने मुख्यमंत्री के साथ उनकी सरकारी रिहायश पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बढिया प्रशासन, नागरिक केंद्रित सेवाएं लोगों तक पहुँचाने और भलाई और विकास योजनाएँ को समयबद्ध लागू करने के अच्छे लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार सेवाएं प्रदान करने की सलाह दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि साल 2023 बैंच के यह नए आई.ए.एस. अधिकारी राज्य की शानन को उँचाईयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मिशनरी भावना के साथ लोगों की सेवा करने का न्योता दिया। भगवंत सिंह मान ने आई.ए.एस. परीक्षा को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन अधिकारियों की चुनाव पूरी मेहनत, योग्यता के आधार पर हुई है।

मुख्य मंत्री ने अधिकारियों को लोगों के मार्गदर्शक बन कर उनकी बेहतरी के लिए अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण की अधिक से अधिक प्रयोग करने का न्योता दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अधिकारी मानवतावादी पहुँच अपना कर लोक सेवा में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। भगवंत सिंह मान ने ठोस जुगतबंदी और इसको प्रभावशाली ढंग के साथ लागू करने पर ज़ोर देते हुए प्रोबेशनरों को सलाह दी कि उनके लिए संविधान की समझ सबसे महत्वपूर्ण है, जो उनको अलग- अलग स्तर पर अपने कत्वर्य को निभाने में मदद करेगी।

नए अधिकारियों के शानदार कैरियर और उज्जवल भविष्य की कामना करते मुख्य मंत्री ने अधिकारियों को पूरे उत्साह और लगन के साथ समाज की सेवा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और प्रोगरामों को सही ढंग से लागू करके लोगों की उम्मीदों को पूरा करना आवश्यक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ‘ रंगला पंजाब’ सृजित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है और इस मिशन पर काम कर रही टीम का हिस्सा बनने के लिए नए अधिकारियों का स्वागत है।

Partners: wazamba https://wazamba7777.com/ unique casino f1 casino no deposit bonus lemon casino lemon casino legzo https://lemoncasino77.com/ hillo legzo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments