Sunday, October 18, 2026
Google search engine
Homedelhidelhiबारिश की बूंदों से भीगा दिल्ली-NCR, चढ़ते पारे पर लगा ब्रेक; दो...

बारिश की बूंदों से भीगा दिल्ली-NCR, चढ़ते पारे पर लगा ब्रेक; दो दिन बाद दोबारा झुलसेगी राजधानी

प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को आज थोड़ी राहत मिली है। कई इलाकों में बारिश हो रही है। हल्की बारिश की फुहारों से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Temperature has dropped due to light drizzle and winds in Delhi NCR

प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद फिर से दिल्ली को प्रचंड गर्मी और लू से जूझना पड़ेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी व तेज हवाओं के कारण तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते कई दिन से 44-45 डिग्री चल रहा तापमान गुरुवार को लुढ़ककर 40 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आयानगर और जाफरपुर को छोड़कर मौसम विभाग के कई केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राहत दो दिन की है। 23 जून से एक बार फिर से दिल्ली झुलसेगी।

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आयानगर में सबसे अधिक 40.6 तापमान दर्ज हुआ जबकि जाफरपुर में तापमान 40 डिग्री रहा। पीतमपुरा में 39.7, पालम में 39.6, पूसा में 38.1 और नजफगढ़ में 38 डिग्री तापमान रहा।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा और झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत रहेगी। तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी, हल्की बारिश, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी भी मौसम विभाग ने की है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर रविवार से एक बार फिर से पारा चढऩा शुरू होगा। 22 जून को तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 व 24 जून को तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments