Saturday, February 28, 2026
Google search engine
Homedelhiमुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी में गिरावट, सिल्वर करीब 1.5% लुढ़का

मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी में गिरावट, सिल्वर करीब 1.5% लुढ़का

निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में कमजोरी के चलते गिरावट सीमित रही।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव इंट्रा-डे में 0.38 प्रतिशत गिरकर 1,60,529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी 1.46 प्रतिशत गिरकर 2,64,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
पिछले सत्र में एमसीएक्स अप्रैल गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट और मार्च सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में क्रमशः 0.74 प्रतिशत और 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई थी, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली की।
अमेरिकी टैरिफ (आयात शुल्क) को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलग-अलग रुख के बीच व्यापार नीति पर असमंजस कायम है। ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि टैरिफ उनकी व्यापार रणनीति का अहम हिस्सा हैं।
अमेरिका कुछ आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क वसूलता है, और कुछ देशों के लिए यह दर 15 प्रतिशत या उससे अधिक हो सकती है। टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितता और व्यापार वार्ताओं की स्थिति ने कीमती धातुओं को सहारा दिया है।
डॉलर इंडेक्स 0.13 प्रतिशत गिरकर 97.58 पर आ गया, जिससे विदेशी मुद्राओं में भुगतान करने वाले खरीदारों के लिए सोना-चांदी सस्ता हो गया।
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच 27 फरवरी को जिनेवा में होने वाली परमाणु वार्ता के तीसरे दौर और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के चलते सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ी है।
मध्यम और दीर्घकालिक दृष्टि से कीमती धातुओं का रुख सकारात्मक बना हुआ है। हालिया उतार-चढ़ाव के बाद कॉमेक्स गोल्ड 5,100 से 5,300 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है।
कॉमेक्स चांदी में यदि कीमत 92 से 96 डॉलर के ऊपर टिकती है, तो 100 से 105 डॉलर तक नई तेजी देखी जा सकती है और पुराने उच्च स्तरों का दोबारा परीक्षण हो सकता है।
एक विश्लेषक के अनुसार, सोने का सपोर्ट स्तर 1,60,000 और 1,57,700 रुपए है, जबकि रेजिस्टेंस 1,62,500 और 1,64,000 रुपए पर है। एमसीएक्स चांदी का सपोर्ट 2,63,600 और 2,58,800 रुपए है, जबकि रेजिस्टेंस 2,74,000 और 2,80,000 रुपए पर है।
बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस सप्ताह के सत्र में सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करें और गिरावट आने पर नई खरीदारी पर विचार करें।
Partners: https://lemoncasinomagyar.com/ casinoly https://ninecasinoceske.com/ verde casino nine casino casinozer nine casino smokace amunra lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments