Monday, October 19, 2026
Google search engine
Homedelhiयमुना नदी के निचले इलाके में पहुंची आतिशी, बोलीं- हम हर स्थिति...

यमुना नदी के निचले इलाके में पहुंची आतिशी, बोलीं- हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए लोहा पुल और यमुना बाजार के निचले इलाकों का दौरा किया।

Atishi reached the lower area of Yamuna river

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए लोहा पुल और यमुना बाजार के निचले इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली बार यह इलाका सबसे पहले बाढ़ग्रस्त हुआ था। आज हमने राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों साथ यहां स्थिति का जायजा लिया है। दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, ‘पिछली बार दिल्ली में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा जलस्तर बढ़ा था इसलिए इस बार हमने अभी से बाढ़ की तैयारी शुरू कर दी है। आज हम पुराने लोहा पुल के सामने हैं, यहां यमुना बाजार भी है जो दिल्ली के निचले इलाकों में से है। पिछली बार यह इलाका सबसे पहले बाढ़ग्रस्त हुआ था। आज हमने राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों साथ यहां स्थिति का जायजा लिया है। दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है, यदि हमें शॉर्ट नोटिस पर भी लोगों को बाहर निकालना पड़े तो हम इसके लिए तैयार हैं। अभी जलस्तर खतरे के निशान के बहुत नीचे है लेकिन फिर भी हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे दिल्ली वालों को कोई परेशानी न हो।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments