Sunday, October 18, 2026
Google search engine
Homepunjabअमृतसर में बॉर्डर के गांव से मिले पाकिस्तानी हथियार, बीएसएफ को सर्च...

अमृतसर में बॉर्डर के गांव से मिले पाकिस्तानी हथियार, बीएसएफ को सर्च के दौरान मिली सफलता

बीएसएफ की एक टुकड़ी रविवार देर रात सीमांत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को पाकिस्तान की राईफल, चीन का बना एक छुरा और मेड इन पाकिस्तान कारतूस बरामद हुए।

Pakistani Weapons Recovered from international border village amritsar

अमृतसर में भारत पाक बार्डर पर गांव संघोके के नजदीक बीएसएफ ने गश्त के दौरान पाकिस्तानी हथियार बरामद किए हैं। इनमें राईफल, चाकू, कारतूस शामिल हैं। बीएसएफ और पंजाब पुलिस इन हथियारों की जांच कर रही है। यह हथियार पाकिस्तानी तस्करों की ओर से किन भारतीय तस्करों तक पहुंचाए जाने थे, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।

पाकिस्तान से आए इन हथियारों की ओर बरामदगी को लेकर सारा क्षेत्र सील कर पुलिस और बीएसएफ की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार देर रात बीएसएफ की टीम सीमांत क्षेत्र में गश्त कर रही थी तो उनको पाकिस्तान से आए कुछ हथियारों की सूचना मिली। गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों को गांव संघोके के पास तलाशी के दौरान एक 12 बोर की पाकिस्तानी राईफल, दो कारतूस, एक चाइना मेड छुरा बरामद हुआ। कारतूस के उपर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बरामद हथियारों को लेकर सारे क्षेत्र में जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments