Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabनोएडा की महिला अमृतसर बॉर्डर पर गिरफ्तार: पाकिस्तान में रिश्तेदारों से मिलने...

नोएडा की महिला अमृतसर बॉर्डर पर गिरफ्तार: पाकिस्तान में रिश्तेदारों से मिलने गई थी, दो किलो सोना साथ ले आई

त्तर प्रदेश के नोएडा निवासी एक महिला को अमृतसर बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया है। महिला कुछ दिन पहले पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थी। शुक्रवार को लौटी तो जांच के दौरान उससे दो किलो बरामद हुआ।

Two kg gold recovered from UP woman in Amritsar who returned from Pakistan
उत्तर प्रदेश के नोएडा की महिला को अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर गिरफ्तार किया गया है। महिला को कस्टम विभाग की टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर सोने के साथ पकड़ा है। महिला से दो किलो से ज्यादा सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत डेढ़़ करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
महिला कुछ दिन पहले पाकिस्तान गई थी और शुक्रवार जब वह बॉर्डर के रास्ते वापस भारत लौटी तो जांच के दौरान उससे सोना बरामद किया गया। वजन करने पर सोने का कुल वजन दो किलो 332 ग्राम निकला। कस्टम विभाग ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी मुताबिक उत्तर प्रदेश के नोएडा गौतम बुद्ध नगर के मोहल्ला सूरपुर की रहने वाली अनाम पुत्री मोहम्मद शकिल सादिक की पाकिस्तान में रिश्तेदारी है। महिला कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थी। शुक्रवार को महिला वापस भारत लौटने के लिए आईसीपी पर पहुंची। इस दौरान वहां पर मौजूद कस्टम विभाग की टीम को महिला पर शक हुआ। इसके बाद महिला के सामान की अच्छे से चेकिंग की गई। जांच के दौरान उसके बैग में से दो किलो 332 ग्राम सोने की ईंट बरामद हुई है।
महिला से इस सोने के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई और न ही इस संबंध में कोई दस्तावेज दिखा पाई। कस्टम विभाग ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। साथ ही जांच की जा रही है कि यह सोना आखिर वह कहां से लेकर आई है और किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
Partners: lemon casino lemon casino nine casino sportuna https://ninecasinoit.com/ lemon casino casinozer smokace stelario casino review nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments