Monday, October 19, 2026
Google search engine
Homepunjabमुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात

मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात

Tokyo Olympics: India men's hockey team ends 41-year wait, Ravi Dahiya  takes silver and Vinesh Phogat crashes out - India Today

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को फोन करके पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि वे पेरिस जाकर भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अच्छी तरह पता होने के बावजूद, राजनीतिक कारणों से मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे मैच के दौरान भारतीय हॉकी टीम के साथ रहना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें टीवी स्क्रीन पर लाइव देखना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही मुझे अनुमति देने से इनकार किया गया है, लेकिन पूरा देश और खास तौर पर पंजाब इस मैच के दौरान हॉकी के नायकों के साथ होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर सफलता की नई कहानी लिखेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पदक लेकर घर लौटने वाली हॉकी टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा।

खेल के कुछ तकनीकी पहलुओं को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने हरमनप्रीत को सलाह दी कि वे टीम के सेंटर में स्थित उन जगहों पर ध्यान दें, जहां से हाल ही के मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा अधिक पास दिए गए थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि भारत ने 52 साल के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया। भगवंत सिंह मान ने सभी खिलाड़ियों द्वारा दिखाए जा रहे शानदार खेल की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।

—

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments