दिलजीत कहते हैं- ‘हम पढ़ते थे कि मेरा भारत महान है. लेकिन जब मैंने भारत का भ्रमण किया तो मुझे पता चला कि हमारे देश को महान क्यों कहते हैं। भारत में सबसे बड़ा जादू योग है।’ इस पर मोदी बोले कि योग को जिसने अनुभव किया है वही इसकी ताकत जानता है।

दिलजीत ने सुनाया गाना

दिलजीत प्रधानमंत्री मोदी के मां के प्रेम व गंगा के प्रति उनकी आस्था को लेकर कहते हैं कि आपने जो शब्द उनके प्रति कहे उसमें साफ झलकता था कि वह आपके दिल से निकले हैं। इसके बाद दिलजीत ने गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा को गीत के माध्यम से व्यक्त किया। खास बात यह है कि जब दिलजीत गीत गुनगुना रहे थे तो प्रधानमंत्री मोदी मेज पर अंगुलियों से उन्हें ताल देते नजर आए।

दोसांझ ने ये सुनाया गीतओ कैंदे.. कित्थे है तेरा रब, दिसदा ही नहींमैं केहा अखां बंद कर, ध्यान कर, महसूस करगुरु नानक तां अंग संग हैतूं ही बस गैर हाजिर हैगुरु नानक.. गुरु नानक.. गुरु नानक..।