Thursday, March 19, 2026
Google search engine
Homelatest NewsRepublic Day परेड के लिए टिकट बुक करने का Online तरीका, इतना...

Republic Day परेड के लिए टिकट बुक करने का Online तरीका, इतना है प्राइस

भारत 26 जनवरी 2025 को 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस पर्व को देश में बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर नई दिल्ली में परेड और बीटिंग रिट्रीट जैसे प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। अगर आप इनमें शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए टिकट बुकिंग प्रोसेस शुरू हो गई है। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। यहां टिकट बुक करने का पूरा तरीका बताने वाले हैं।

Republic Day इवेंट टिकट प्राइस

रक्षा मंत्रालय ने आम जनता के लिए किफायती कीमतों पर टिकट उपलब्ध कराए हैं। परेड के लिए टिकट बुक करने का प्राइस 20 रुपये से शुरू है।
गणतंत्र दिवस परेड: 100 रुपये और 20 रुपये प्रति टिकट।
बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल: 20 रुपये प्रति टिकट।

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी: 100 रुपये प्रति टिकट।

बुकिंग की टाइमलाइन

ऑनलाइन टिकट बुकिंग 2 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक उपलब्ध हैं। इसमें कोई भी अपने लिए टिकट बुक कर सकता है।

ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?

अगर आप गणतंत्र दिवस समारोह के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो अब आपको पहले की तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

1. सबसे पहले www.aamantran.mod.gov.in. वेबसाइट पर जाना है।

2. अब इवेंट सेलेक्ट करना है। जैसे कि रिपब्लिक डे परेड या बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी।

3. अब यहां अपनी आईडी और मोबाइल नंबर फिल करना है।

4. आप जितनी टिकट बुक करना चाहते हैं, उसके अनुसार पेमेंट करें।

मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग

  • स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोग भी बिना किसी परेशानी के मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से ‘Aamantran’ ऐप इंस्टॉल करना है।
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपनी डिटेल फिल करनी है और इवेंट को सेलेक्ट करना है। जिसमें शामिल होना चाहते हैं।
  • इसके बाद पेमेंट करना है।

ऑफलाइन टिकट बुकिंग

जो लोग ऑफलाइन तरीके से टिकट बुक करना चाहते हैं। उनके दिल्ली में कई जगह फिजिकल बूथ और काउंटर बनाए गए हैं। टिकट बुक करने के लिए अपना आइडी लेकर जाना होगा। फिजिकल बूथ और काउंटर से पेमेंट करके सीधे ही टिकट खरीदा जा सकती हैं।

 

 

 

Partners: online casino ohne lizenz betrugstest mr play ohne oasis casino trustly casino skrill bedste udenlandske casinoer uudet kasinot 2024 was ist skrill ice casino verifizierung neteller online casinos
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments