Thursday, March 19, 2026
Google search engine
Homepunjabगोलीबारी से दहला चंडीगढ़, प्रॉपर्टी डीलर पर हमलावरों ने की सरेआम फायरिंग,...

गोलीबारी से दहला चंडीगढ़, प्रॉपर्टी डीलर पर हमलावरों ने की सरेआम फायरिंग, 12 गोलियां मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब युवक जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 12 राउंड फायर किए। कई गोलियां लगने के बाद युवक ड्राइविंग सीट पर ही गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद उसके साथी उसे दूसरी गाड़ी में डालकर पीजीआई ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मुल्लांपुर के गांव कुब्बाहेड़ी का निवासी था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसे पेट, छाती और बाजू में गोलियां लगीं, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया। घटनास्थल से 12 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि जहां यह वारदात हुई, वहां से चंडीगढ़ प्रशासन और एसएसपी कार्यालय महज कुछ मिनट की दूरी पर स्थित हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मृतक को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन उसे सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। बताया जा रहा है कि उसका हथियार लाइसेंस भी लंबित था।

मौके पर पहुंचे एक स्थानीय नेता ने बताया कि चरणप्रीत अविवाहित था और पिछले कुछ समय से रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय था। करीब डेढ़ साल पहले ही उसने अपना ऑफिस शुरू किया था। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

 

Partners: top zimpler online casinos luckster casino trustly op mikä on paypal casino ohne deutsche lizenz casino uden licens wat is neteller online casino uden rofus gioco book of ra sweet bonanza gratis
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments