Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomedelhiPunjab में कानून-व्यवस्था क्यों खस्ताहाल, महिलाओं के खातों में कब आएंगे पैसे...

Punjab में कानून-व्यवस्था क्यों खस्ताहाल, महिलाओं के खातों में कब आएंगे पैसे : Tarun Chugh

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब प्रदेश संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि ‘नई राजनीति’ के दावे करने वाली आप और केजरीवाल, कांग्रेस परिवारवाद और भ्रष्टाचार वाली राजनीति के रास्ते पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यूपीए-कांग्रेस की सरकारों में प्रधानमंत्री के ऊपर एक ‘सुपर पीएम’ हुआ करते थे, ठीक उसी तरह दिल्ली और पंजाब कि सरकार में मुख्यमंत्रियों के ऊपर एक ‘सुपर सीएम’ मौजूद है।

चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के वादे केवल जनता को गुमराह करने के लिए होते हैं।

चुघ ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हर बड़ा नेता भ्रष्टाचार, हवाला, माफिया से सांठगांठ और घोटालों में लिप्त है। उन्होंने दिल्ली की जनता से आह्वान किया कि वह अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठे वादों से सतर्क रहें और सही निर्णय ले।

Partners: https://lemoncasino77.com/ nine casino unique casino wazamba lemon casino f1 casino lemon casino lemon casino stelario https://lemoncasino77.com/
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments