बस किराये को संशोधित किया गया: राज्य मंत्री
भाजपा ने सरकार के फैसले पर साधा निशाना
महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने वाले कर्नाटक में पांच जनवरी से बस किराया बढ़ जाएगा। कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को बस किराये में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इसके पीछे परिचालन लागत में भारी बढ़ोतरी का दावा किया गया है। हालांकि शक्ति गारंटी योजना जारी रहेगी इसके तहत सरकारी स्वामित्व वाली गैर-लक्जरी बसों में महिलाएं मुफ्त बस यात्रा करती रहेंगी।


