Monday, October 26, 2026
Google search engine
Homelatest News120Hz curved display and powerful battery वाला ये 5G फोन मिल रहा...

120Hz curved display and powerful battery वाला ये 5G फोन मिल रहा है सस्ता, अमेजन पर है डील

अमेजन पर इस समय ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय हो सकता है। ढेरों डील्स में से हम आपको एक जबरदस्त डील के बारे में बताने जा रहे हैं। ये डील iQOO के एक फोन पर मिल रही है। ये फोन 120Hz Curved AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में विस्तार से।
दरअसल हम यहां iQOO Z9s Pro 5G पर मिल रही डील के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल अमेजन पर इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को इस वक्त 29,999 रुपये की MRP वाली कीमत की जगह 24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यहां ग्राहकों को 17 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही ग्राहक HDFC बैंक कार्ड और ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इससे फोन के प्रभावी कीमत 21,999 रुपये हो जाएगी।
ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर के अलावा फोन पर 22,800 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालांकि, मैक्जिमम डिस्काउंट पाने के लिए फोन का अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है। ये फोन 8GB+256GB वेरिएंट में भी आता है, जिसे अभी 26,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन को ग्राहक ऑरेंज और लक्स मार्बल कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

1iQOO Z9s Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
iQOO Z9s Pro 5G डुअल-सिम (नैनो+नैनो) हैंडसेट है जो एंड्रॉयड 14-बेस्ड फनटच OS 14 पर चलता है। इसमें 6.77 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,392 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 387ppi पिक्सल डेनसिटी है। iQOO Z9s Pro 5G में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट है, जिसमें 12GB तक LPDDR4X रैम है।
iQOO इस स्मार्टफोन में Sony IMX882 सेंसर और f/1.7 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। साथ ही इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, iQOO Z9s Pro 5G में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। iQOO Z9s Pro 5G में 5,500mAh की बैटरी 80W FlashCharge सपोर्ट के साथ दी गई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments