Thursday, March 19, 2026
Google search engine
Homelatest Newsसागर में BJP के पूर्व MLA के घर पर IT का छापा,...

सागर में BJP के पूर्व MLA के घर पर IT का छापा, पहुंचा 10 गाड़ियों का काफिला

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर के मकान पर आज सुबह आठ बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम पहुंची। अधिकारियों ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले पर दबिश दी है।
राठौर बंगले पर छापे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। टीम गेट बंद कर बंगले में सर्वे की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा आयकर विभाग की सर्वे टीम ने अंदर बाजार निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी व राकेश छाबड़ा के घर भी सर्वे की कार्रवाई की है।

हरवंश सिंह राठौर जेल मंत्री भी रहे

गौरतलब है कि हरवंश सिंह राठौर बंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। इसके अलावा वे एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। हरवंश सिंह के पिता हरनाम सिंह राठौर उमा भारती के बहुत करीबी थे।

वे जेल मंत्री रहे हैं। वर्तमान में हरवंश सिंह राठौर सागर जिलाध्यक्ष के पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

परिवार का बुंदेलखंड में है दबदबा

हरवंश और कुलदीप राठौर एमपी भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह राठौर के बेटे हैं। इस परिवार का बुंदेलखंड में काफी दबदबा माना जाता है। स्व. हरनाम सिंह उमा भारती कैंप के माने जाते थे। बता दें एक समय ऐसा था जब जिले का भाजपा संगठन उनके बंगले से संचालित होता रहा है। पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हरवंश सिंह राठौर उनके बड़े बेटे हैं। वहीं कुलदीप राठौर बड़े शराब करोबारी हैं।

 

Partners: https://lemoncasino77.com/ https://legzo77.com/ nine casino https://f1kasino.com/ amunra verde casino lemon casino nine casino lemon casino stelario
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments