Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomedelhiTirupati Temple में भगदड़ः 6 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल

Tirupati Temple में भगदड़ः 6 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल

वैकुण्ठ द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह से तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए टोकन जारी होना था। टोकन जारी होने से पहले वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत होना बताई जा रही है।

दरअसल, आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ बैकुंठ द्वारा दर्शन टिकट वितरण केंद्र के पास मची। जिसमें 6 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। जिसकी पहचान मलिका के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तिरुपति मंदिर में भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है कहा लोगों के मरने की खबर से मैं बहुत दुखी हूं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया है।

Partners: spille uden om rofus poker bonus ohne einzahlung sofort paypal casino neteller nederland Casino Universe Reviews Online Casino Uden ROFUS bonanza slot online casino ohne einsatzlimit casino sider med dansk licens funky time history
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments