Monday, October 26, 2026
Google search engine
Homeदेशमहाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के लोगों से भरे वाहन और बस की...

महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के लोगों से भरे वाहन और बस की टक्कर, 10 की मौत; 19 घायल

यूपी की प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 19 घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने की टक्कर हुई है।
हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे।

हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

अपनी दिशा में आ रही थी बस
बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस अपनी साइड से ही जा रही थी कि सामने से तेज गति में आ रही बोलेरो सीधे टकरा गई। बोलेरो में सवार चालक समेत 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।  बस में सवार श्रद्धालु घायल रोडमल ने बताया दुर्घटना के समय बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे, अचानक भीषण टक्कर हुई। दुर्घटना के समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। बोलेरो तेज गति में आकर सामने से भिड़ गई।

हादसे में मृत श्रद्धालुओं की पहचान

बोलेरो में सवार छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाली ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू की मौत हो गई।
सभी की मृतकों की शिनाख्त उनकी जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से हो पाई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन छत्तीसगढ़ से रवाना हो चुके हैं। बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से सीधे प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments