एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां कोई नहीं था। इसी दौरान रेलवे की तरफ से घोषणा कर दी गई कि 12 नंबर प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेन 16 नंबर पर आ रही है। इसके बाद भीड़ दोनों तरफ से आ गई और भगदड़ हो गई।
घटना के बाद जांच के आदेश
रेलवे ने इस घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे और दिल्ली पुलिस ने स्टेशन पर हालात को नियंत्रण में कर लिया है।सूत्रों के मुताबिक, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मौतों की पुष्टि की है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।


