Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homedelhiअवैध रूप से डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजता था,...

अवैध रूप से डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजता था, दिल्ली पुलिस ने एजेंट को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार एजेंट की पहचान अमित अरोड़ा उर्फ रचित अरोड़ा निवासी वार्ड नंबर 8, बलाचौर, पंजाब के रूप में हुई है। एजेंट पर पंजाब में वीज़ा और पासपोर्ट धोखाधड़ी के दस मामले दर्ज हैं।

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने डंकी रूट से यात्रियों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। अवैध यात्रा को छिपाने के लिए एजेंट यात्री के पासपोर्ट पर नकली वीजा और इमिग्रेशन स्टैम्प की व्यवस्था करते थे।

गिरफ्तार एजेंट की पहचान अमित अरोड़ा उर्फ रचित अरोड़ा निवासी वार्ड नंबर 8, बलाचौर, पंजाब के रूप में हुई है। एजेंट पर पंजाब में वीज़ा और पासपोर्ट धोखाधड़ी के दस मामले दर्ज हैं। एक यात्री के अमेरिका से निर्वासित किए जाने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments