Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homedelhiगैंगस्टर हाशिम बाबा की बेगम जोया चलाती थी गैंग, एक करोड़ की...

गैंगस्टर हाशिम बाबा की बेगम जोया चलाती थी गैंग, एक करोड़ की हेरोइन के साथ दबोचा

दिल्ली पुलिस काफी समय से जोया खान को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही थी, लेकिन जोया कभी दुबई तो कभी मलेशिया में रह रही थी। जोया हाशिम बाबा के गैंग को चलती थी। जोया को उसके घर से एक करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर और फिरौती मांगने वाले हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को स्पेशल सेल की पुलिस ने वेलकम थाने की पुलिस के साथ मिलकर एक करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जोया का लाइफ स्टाइल बड़ा हाई फाई था। जोया को पेज थ्री पार्टियों में जाने और महंगे कपड़े पहनने का शौक है।
बताया जा रहा है उत्तर पूर्वी दिल्ली की पुलिस और स्पेशल सेल काफी समय से जोया को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही थी लेकिन जोया कभी दुबई तो कभी मलेशिया में रह रही थी। लेकिन जब दिल्ली में अपने घर वेलकम जैसे ही जोया आई पुलिस ने रेड करके जोया का पकड़ा। जोया हाशिम बाबा के गैंग को चलती थी, जिसमें नाबालिग से लेकर 100 लड़के है। एसीपी भजनपुरा विनय त्यागी और स्पेशल सेल के ऑफिसर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, हाशिम बाबा पर हत्या, लूट, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। जोया उसकी तीसरी पत्नी है। जो हाशिम बाबा के अवैध धंधों को संभाल रही थी, वह ड्रग्स सिंडिकेट का भी अहम हिस्सा थी। पुलिस जब भी जोया को पकड़ने के लिए जाल बिछाती तो जोया उनके हाथ से निकल जाती थी। लेकिन इस बार पुलिस को कामयाबी मिली और जोया को पकड़ लिया गया।
Our Best Partners: paynplay kasinot käteisnostoraja paynplay casino https://crazytime-bangladesh.com/review/melbet-casino/ baixar fortune tiger lucky.jet uudet kasinot 2023 dragon hatch 2 demo pg nye online casino lucky jet crash game
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments