Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homedelhiविधायकों की शपथ के बाद विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी AAP,...

विधायकों की शपथ के बाद विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी AAP, 2500 रुपये वाली योजना पर भी बोले गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि 24 फरवरी को शपथ के बाद आम आदमी पार्टी अपने विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी। उन्होंने यह जानकारी देते हुए मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आप ने अपने मुख्य और अग्रिम मोर्चे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप नेता गोपाल राय ने यह जानकारी देते हुए मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को शपथ के बाद पार्टी अपने विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी।गोपाल राय ने बताया कि आप ने पूर्वांचल विंग, ऑटो विंग और महिला विंग समेत पार्टी की सभी प्रमुख शाखाओं के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें पार्टी की मुख्य शाखा और अन्य संगठनों के कामकाज को मजबूत करने के लिए चल रही पुनर्गठन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य विंग के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी तरह पार्टी अपने अन्य विंग का पुनर्गठन करेगी। आप के विधायक सदन में अपनी आवाज उठाएंगे। आप एक मजबूत सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयारियों को और तेज करेगी।

इधर, गोपाल राय ने भाजपा के वादों, खासकर महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता योजना पर सवाल उठाया। राय ने कहा, भाजपा ने दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पहली कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा करनी थी, जो नहीं की गई।

Partners: https://lemoncasino77.com/ lemon casino wazamba lemon casino https://lemoncasino77.com/ legzo https://lemoncasinode.com/ https://lemoncasino77.com/ f1 casino wazamba
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments