अमेरिका से पनामा भेजे गए 12 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक विमान रविवार शाम को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
अमेरिका से लगातार वहां गैर कानूनी ढंग से रह रहे भारतीयों को रिपोर्ट किया जा रहा है। यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। अमेरिका से पनामा भेजे गए 12 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक विमान रविवार शाम को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इमसें चार लोगों पंजाब के हैं। जिनमें से एक बटाला, एक गुरदासपुर, एक जालंधर और एक चंडीगढ़ का है। खास बात यह है कि इस बार इनकों अमेरिका ने खास विमान नहीं बल्कि आम प्लेन से भेजा है। इन सभी से भारतीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
अमेरिका ने अब तक कितने भारतीयों को वापस भेजा


