Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homedelhiपटेल नगर में देर रात बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर...

पटेल नगर में देर रात बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

राजधानी दिल्ली के पटेल नगर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इन बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को इनके आने की सूचना मिली थी।

मध्य जिला के पटेल नगर इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस आनंद पर्वत इलाके में सब इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला करने के मामले में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी।

देर रात बदमाशों के शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास आने की जानकारी मिली थी। दो संदिग्धों के रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि की है। पकड़े गए बदमाशों की अनीश और अविनाश बताए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments