Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeपंजाबराज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने यू.टी. के मुख्य सचिव को अपनी...

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने यू.टी. के मुख्य सचिव को अपनी चित्र कला की पेश

पंजाब राज्य सूचना कमिश्नर स. हरप्रीत संधू ने आज यू.टी. सचिवालय में मुख्य सचिव यू.टी. चंडीगढ़ श्री राजीव वर्मा को अपनी कलाकृति पेश की।

स. हरप्रीत संधू द्वारा तैयार की गई इस चित्र कला ‘मोर की शान – भारत की शान’ ने भारत की अमीर सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक शान को विलक्षण ढंग से पेश किया है। यह कलाकृति भारत के राष्ट्रीय पक्षी की महत्ता पर जोर देने और मानव और प्रकृति के बीच आंतरिक बंधन को और मजबूत करने के लिए एक रचनात्मक प्रयास के रूप में काम करती है।

इसका उद्देश्य राष्ट्र के विभिन्न राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को उत्साहित करना है, जो कि भारत की विभिन्न कलाओं को जोड़ने वाली प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की समुचित जिम्मेदारी को दर्शाता है।

इस मौके पर श्री राजीव वर्मा ने हरप्रीत संधू के कलात्मक योगदान को मान्यता दी और इस काम को भारत के पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत का दृश्य प्रतिनिधित्व बताया। उन्होंने पर्यावरण के प्रति चेतना और राष्ट्रीय धरोहरों की कद्र करने की भावना पैदा करने के लिए ऐसी पहलकदमियों की सार्थकता पर जोर दिया।

इस मौके पर पंजाब के राज्य सूचना कमिश्नर स. संदीप एस धालीवाल और श्रीमती पूजा गुप्ता भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments