Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
Homepunjab5000 रुपये रिश्वत लेता नायब तहसीलदार और पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

5000 रुपये रिश्वत लेता नायब तहसीलदार और पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा के संगत मंडी में तैनात नायब तहसीलदार निर्मल सिंह और पटवारी हलका कोटगुरूके में तैनात पटवारी गुरतेज सिंह को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलज़िमों को बठिंडा के संगत कस्बे के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क करके आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के उक्त कर्मचारी उसके प्लॉट की गिरदावरी दर्ज करने के बदले 10000 रुपए रिश्वत मांगी थी परन्तु उस द्वारा ज़ोर डालने पर सौदा 8000 रुपए में तय हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक तस्दीक के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर दोनों मुलज़िमों को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के रूप में 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उक्त दोनों मुलज़िमों से मौके पर ही 2500-2500 रुपये बरामद कर लिए।

इस संबंध में दोनों मुलज़िमों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

Partners: wazamba casino españa nine casino f1 casino lemon casino https://ninecasinoit.com/ legzo https://verdecasinoitalia.com/ stelario amunra https://fr-uniquecasino.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments