Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब सरकार की स्मार्ट आंगनवाड़ी बनाने की पहल; वर्करों और हेल्परों को...

पंजाब सरकार की स्मार्ट आंगनवाड़ी बनाने की पहल; वर्करों और हेल्परों को मिलेंगे स्मार्ट फोन

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जल्द ही स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने दैनिक कार्यों को और अधिक सुचारू और आधुनिक तरीके से निभा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की जायज मांगों को संवेदनशीलता से सुनकर उनके समाधान के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

पंजाब भवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ हुई बैठक के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि जिन मांगों को विभाग स्तर पर तुरंत हल किया जा सकता है, उन्हें तुरंत निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन मांगों को राज्य सरकार स्तर पर निर्णय लेकर हल करवाया जा सकता है, उनके बारे में विभाग द्वारा पूर्ण प्रस्ताव तैयार करके मुख्यमंत्री जी को भेजा जाएगा, ताकि अगले स्तर पर भी जल्दी कार्रवाई हो सके।

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट फोन की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। ये फोन उन्हें नए जमाने की तकनीकी सुविधाओं से जोड़कर सरकारी योजनाओं की पहुंच जमीनी स्तर तक सुनिश्चित करने में मददगार साबित होंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने यह भी बताया कि सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के स्वास्थ्य की देखभाल पर भी बराबर ध्यान दे रही है। इसी संदर्भ में विभाग द्वारा पहले ही सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की ई के वाई सी (eKYC) करवाने का अभियान शुरू किया गया था, जो उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

अंत में, डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अपने हर कार्यकर्ता के अधिकारों की पूरी रक्षा कर रही है और भविष्य में भी उनकी भलाई के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले दिनों में भी कार्यकर्ताओं की मांगों और सुझावों को संवेदनशीलता से सुनकर, लोक-कल्याण के लिए नए कदम उठाती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments