Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
Homeदेश'पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एयर इंडिया को होगा 60 करोड़...

‘पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एयर इंडिया को होगा 60 करोड़ डॉलर का नुकसान’, रिपोर्ट में दावा

पाकिस्तान द्वारा अपना एयरस्पेस भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद करने से भारतीय एयरलाइंस का खर्च बढ़ जाएगा। अब रिपोर्ट आई है कि अकेले एयर इंडिया को ही पाकिस्तान के फैसले से करीब 60 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है।

पाकिस्तान द्वारा अपना एयरस्पेस भारतीय एयरलाइंस के लिए बंद करने के बाद एयर इंडिया को सालाना करीब 60 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने कंपनी के एक पत्र का हवाला देते हुए यह दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद करने से भारतीय एयरलाइंस का ईंधन का खर्च बढ़ेगा और साथ ही उड़ानों के रूट का फिर से निर्धारण किया जाएगा।

भारत की सख्ती के बाद बौखलाया पाकिस्तान 
पत्र में कहा गया है कि अगले साल यह नुकसान और ज्यादा बढ़ सकता है। एयरलाइंस ने चेताया है कि इसका असर यात्रियों पर भी पड़ सकता है। एयर इंडिया ने अनुमान जताया है कि उन्हें हर साल 59.1 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है और जितने लंबे समय तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा, तब तक एयरलाइंस का नुकसान बढ़ता रहेगा। उल्लेखनीय है कि बीती 22 अप्रैल को आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस नरसंहार के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया था। साथ ही भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक रिश्ते भी घटाए हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने का एलान कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments