Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में पोटाश सर्वेक्षण जल्द मुकम्मल करवाने हेतु कैबिनेट मंत्री बरिन्दर कुमार...

पंजाब में पोटाश सर्वेक्षण जल्द मुकम्मल करवाने हेतु कैबिनेट मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल द्वारा केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. कृष्ण रैडी से अहम मीटिंग

पंजाब के खनन और भू-विज्ञान और जल स्रोत मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल द्वारा राज्य में पोटाश सम्बन्धी सर्वेक्षण के काम को जल्द मुकम्मल किये जाने को लेकर आज केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री श्री जी. कृष्ण रैडी के साथ यहाँ के शास्त्रीय भवन में अहम मुलाकात की गई।

मीटिंग के दौरान श्री गोयल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पोटाश दुर्लभ खनिज है जिसकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए भारत को इसका बाहर से आयात करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के ज़िला श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के क्षेत्रों में इस खनिज के भंडार मिले हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से माँग की कि राज्य में इस सम्बन्धी पूर्ण संभावनाओं को उजागर करने के लिए जीओ सर्वेक्षण जल्द से जल्द मुकम्मल किये जाने की ज़रूरत है।

श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने मुलाकात के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविन्द केजरीवाल और मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए संजीदा यत्न किये जा रहे हैं। इन यत्नों की कड़ी के अंतर्गत ही पंजाब सरकार पोटाश सम्बन्धी सर्वेक्षण जल्द करवाने के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार संबंध बना रही है ताकि इसके ज़रिये देश को पोटाश पक्ष से आत्म-निर्भर बनाने सहित राज्य की आर्थिकता को और मज़बूती दी जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री रेडी द्वारा राज्य की माँग को लेकर भरपूर और रचनात्मक समर्थन दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने अपने विभाग के उच्च अधिकारियों को इस सम्बन्धी एक्शन प्लान तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं ताकि श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का ज़िलों में पड़ते क्षेत्रों में सर्वेक्षण के काम को जल्द से जल्द मुकम्मल किया जा सके।

श्री गोयल ने कहा कि पंजाब में पोटाश के भंडार होने सम्बन्धी 1985 में ही पता लग गया था परन्तु उसके उपरांत बनीं राज्य सरकारों ने इस अहम पहलू सम्बन्धी आँखें मूंदे रखी जिस कारण इस सम्बन्धी ज़रूरत अनुसार सर्वेक्षण और ड्रिलिंग का काम न हो सका। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस खनिज की खोज सम्बन्धी काम में तेज़ी लाने के लिए पूरे संजीदा यत्न कर रही है जिससे राज्य की तरक्की के लिए और साधन जुटाए जा सकेंगे। श्री गोयल ने बताया कि पोटाश को लेकर उनकी तरफ से पहले भी श्री रेडी के साथ उड़ीसा में मुलाकात की गई थी।

श्री गोयल ने कहा कि फ़िलहाल फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब ज़िलों में 10 स्थानों पर ही ड्रिलिंग हुई है और सर्वेक्षण के साथ अन्य क्षेत्रों में भी इस खनिज के भंडारों के बारे पता लग सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में पोटाश के भंडार मिलने से पंजाब अपनी तरक्की के साथ-साथ भारत को भी इस पक्ष से आत्म निर्भर बनाने में अहम योगदान डालेगा। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में योगदान डालने और बाद में ख़ाद्य पक्ष से पंजाब ने देश को आत्म-निर्भर बनाया और अब उम्मीद है कि यह राज्य खनिज पक्ष से भी अहम योगदान डालेगा।

श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को माइनिंग क्षेत्र को पेश और समस्याओं के बारे भी अवगत करवाया जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री जी. कृष्ण रैडी ने कहा कि पंजाब में जल्दी ही केंद्रीय और प्रांतीय अधिकारियों की साझी मीटिंग करवाई जायेगी और इन मसलों के हल के लिए रणनीति बनायी जायेगी।

श्री गोयल ने केंद्रीय मंत्री द्वारा पंजाब में पोटाश के सर्वेक्षण के बारे एक्शन प्लान तैयार करने सहित खनन क्षेत्र सम्बन्धी मुद्दों के बारे साकारात्मक स्वीकृति देेने पर उनका धन्यवाद किया।

इस मौके पर श्री बरिन्दर कुमार गोयल के साथ खनन और भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जसप्रीत तलवार और डायरैक्टर श्री अभिजीत कपलिश भी मौजूद थे।

Partners: sweet bonanza freispiele zimpler go casinon Brazino777 Casino casino ohne deutsche lizenz ZotaBet Casino tabella crazy time luckythrillz online casino astropay crazy time soldi finti scarabeo online gratis senza registrazione
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments