Tuesday, June 23, 2026
Google search engine
Homepunjabडेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहन: पंजाब सरकार ने 30 हज़ार से अधिक दुधारू...

डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहन: पंजाब सरकार ने 30 हज़ार से अधिक दुधारू पशुओं का किया बीमा

पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि डेयरी विकास विभाग ने डेयरी फार्मिंग क्षेत्र को बढ़ावा देते हुये डेयरी पेशे से जुड़े किसानों को अहम वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और उनकी रोज़ी- रोटी की रक्षा करने के लिए केवल एक साल के दौरान राज्य भर में 30,598 दुधारू पशुओं का बीमा करवा के मील का पत्थर स्थापित किया है।

यहाँ अपने दफ़्तर में विभाग के चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा करते हुये स. खुड्डियां ने बताया कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन के जोखिम प्रबंधन और पशुधन बीमा योजना अधिकतम 70,000 रुपए प्रति पशु क्लेम सीमा के साथ जनरल वर्ग के किसानों के लिए 1120 रुपए और अनुसूचित जाति/ पिछड़ी श्रेणी के किसानों के लिए 672 रुपए की सालाना प्रीमियम दरों की पेशकश करती है। उन्होंने बताया कि प्रभावित डेयरी किसानों को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करते हुये अब तक 1056 किसानों को 7.39 करोड़ रुपए बाँटे जा चुके हैं।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार डेयरी किसानों की भलाई के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह नौजवानों को डेयरी फार्मिंग के बारे सक्रियता से जागरूक करें और उनको विभागीय स्कीमों के बारे अवगत करवाएं जिससे ज़मीनी स्तर पर लोग इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि वित्तीय साल 2024-25 के दौरान 2 से 20 पशुओं वाले डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए 204 किसानों को 3 करोड़ रुपए बाँटे गए हैं। इसके इलावा 9150 बेरोज़गार नौजवानों को स्वै-रोज़गार के योग्य बनाने के लिए डेयरी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि पशु पालकों को बीमा योजना के लाभों, क्लेम प्रक्रियाओं और पशु सेहत प्रबंधन के बारे शिक्षित करने के लिए 47 प्रांतीय और ज़िला स्तरीय सैमीनार और कैंप लगाए गए जिससे भागीदारी और विश्वास में बढ़ोतरी हुयी है।

इस मीटिंग के दौरान डेयरी विकास विभाग के डायरैक्टर कुलदीप सिंह और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

Partners: casinozer https://lemoncasino77.com/ wazamba nine casino https://lemoncasino77.com/ wazamba https://lemoncasinomagyar.com/ https://lemoncasino77.com/ casinozer https://sportunagreek.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments